True caller ke 7 hidden raj

True caller ke 7 hidden raj

Truecaller दुनिया भर के कॉल आइडेंटिफिकेशन सर्विस में से सबसे अग्रणी सर्विस हैं| इसे महज 10 महीनों में लगभग 2 अरब यजर्स की संख्या पार कर दी हैं| Truecaller ऐप आपके एंड्रॉयड फोन में अज्ञात कॉल के रहस्य को हल कर सकता हैं|हम सब जानते हैं कि Truecaller अनजान नंबर्स से आए कॉल, जो हमारे फोनबुक मे नहीं हैं उनके नाम और लोकेशन के बारे मे जानकारी देता हैं| लेकिन क्या आप जानते हैं कि Truecaller में कई ऐसे फीचर्स हैं जो आपको निश्चित रूप से आश्चर्यचकित कर देंगे| इसके साथ ही इसके हिडन फीचर्स Truecaller को एक प्रोफेशनल युजर कि तरह यूज करने में मदद करेंगे|यहाँ 7 सिक्रेट ट्रिक्स और टिप्स हैं Truecaller का बेहतर उपयोग करने के लिए –

1) कॉल को ब्लॉक करें:


यदि कोई अनजान नंबर से आपको इरिटेट कर रहा हैं, तो अब आपको इसके बारे में चिंतित होने की आवश्यकता नही हैं| अब आप अनचाहे कॉल्स को Truecaller से ब्लॉक कर सकते हैं| इसके लिए आपको सिर्फ इसके इन्स्ट्रक्शन को फॉलो करना होगा|

2) स्पैमर्स से अपने आप को सुरक्षित रखें

एक बार आपने अपने एंड्रॉयड डिवाइस मे इंस्टाल कर दिया, तब Truecaller आपके रीजन में पहचान किए गए स्पैमर्स से आपको सुरक्षा देगा| इसके साथ ही जीन कॉलर्स ने कॉल के समय अपनी पहचान छिपाई हैं ऐसे कॉल्स को
 रिजेक्ट भी कर सकते हैं|

3) डाटा कनेक्टिविटी के बिना भी कौन कॉल रहा हैं यह देखें:

इस एैप्स को काम करने के लिए हर बार इंटरनेट कनेक्टिविटी की आवश्यकता नहीं है। एक बार कोई एक नंबर Truecaller द्वारा पहचान कीया जाता है, तो बाद में इंटरनेट के बिना भी अगली बार यह आपको फोन करने वाले के बारे
 में जानकारी देंगा।

4) Truedialer उपयोग डिफ़ॉल्ट डायलर के रूप में करें:

Truecaller ऐप एक डायलर भी ऑफर करता है। युजर इसके डायलर को डिफ़ॉल्ट डायलर के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इस ऐप का डिस्कवरी फीचर, उन सभी लोगों को ढूंढता हैं जिन्हे आप जानते हैं, और इसके लिए यह फेसबुक और ट्विटर की मेथड पर काम करता हैं| यह आपके लोकेशन और मौजूदा कॉन्टैक्ट लिस्ट पर काम करता हैं|

5) सर्च बार से अनजान नंबर्स का पता लगाएं

Truecaller किसी भी फोन नंबर की खोज करना आसान बनाता है। अगर आप किसी भी नंबर की पहचान करना चाहते हैं, तो सिर्फ सर्च बार इस नंबर को टाइप करें और आपको यह नंबर किसका हैं और किस लोकेशन पर हैं इसकी जानकारी मिल जाएगी| इसके साथ ही इसमें किसी के नाम या एड्रेस से भी आप नंबर सर्च कर सकते हैं|

6) अपनी खुद की प्रोफाइल सेट करें:

Truecaller में, आप अपनी खुद की प्रोफाइल सेट कर सकते हैं और अपने तरीके से अपनी प्रोफ़ाइल को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। कॉल रिसीवर को दिखाने के लिए, इसमें आप अपना नाम और प्रोफ़ाइल फोटो चुन सकते हैं|
इसी तरह, Truecaller में कॉल प्राप्तकर्ताओं से अपनी खुद की पहचान छिपाने के लिए Truecaller की privacy tab मे सेटिंग्स कर सकते हैं|

7) इसके डेटाबेस से अपना नंबर निकालें:

इस ऐप के डेटाबेस से आपका नंबर डिलीट कर सकते हैं| इसके लिए http://www.truecaller.com/unlist  इस लिंक पर जाएं| यहां कंट्री कोड के साथ आपना नंबर दें और फिर आगे नंबर हटाने के लिए उचित कारण चुनें, कैप्चा एंटर करें और Unlist बटन पर क्लिक करें।



Android phon or apps ke bare me janne ke liye visit kar te rahiye  https://tricksformobi.blogspot.com

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »

Is This Help Full?